बिहार भेजी जा रही दो लाख कीमत की शराब-बीयर बरामद
Chandauli News - सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के तुलसी आश्रम स्टेशन के समीप रविवार की
सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के तुलसी आश्रम स्टेशन के समीप रविवार की भोर पुलिस ने छापेमारी कर तीन तस्करों को भारी मात्रा में शराब और बीयर के साथ दबोच लिया। छानबीन के दौरान पता चला कि बरामद शराब और बीयर की कीमत लगभग दो लाख है। पुलिस के अनुसार शराब की खेप ट्रेन से बिहार भेजे जाने की तैयारी थी। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया। बिहार में विधान सभा चुनाव के दौरान शराब की खपत बढ़ गई है। इस दौरान बिहार में शराब बंदी के कारण यूपी से सड़क और रेल मार्ग से जमकर शराब तस्करी हो रही है।

वही चुनाव के दौरान बिहार में दो से चार गुना ज्यादा तस्कर मुनाफा कमा रहे है। हालांकि जिले की पुलिस और जीआरपी लगातार अभियान चला रही है लेकिन तस्कर पुलिस की ऑख में धूल झोंककर शराब बिहार भेजने में जुटे है। इसी क्रम में रविवार की भोर तुलसी आश्रम स्टेशन के समीप तीन तस्कर शराब और बीयर की खेप लेकर पहुंचे ताकि किसी ट्रेन से बिहार ले जा सकें। जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस तुलसी आश्रम स्टेशन के समीप घेराबंदी कर शराब और बीयर की जखीरा बराूद कर लिया। इसी के साथ तीन तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गये। छानबीन के दौरान पता चला कि बरामद शराब और बीयर की कीमत लगभग दो लाख है। पूछताछ के दौरान चता चला कि आरोपी पटना जिला के नौबतपुर थाना के टिल्हवा गांव निवासी दीपक यादव,आरा जिला के कोइलर गांव निवासी सुनील चौधरी और बिहिटा थाना के घोड़टाप गांव निवासा बजरंगी सिंह है। कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव, एसआई नंदलाल मिश्र, शिवशंकर यादव,कौशलेन्द्र मिश्रा, सिपाही संजय पांडेय, प्रश्विन दूबे और संदीप यादव शामिल रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


