ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चंदौलीगणित प्रतियोगिता में पीयूष ने मारी बाजी

गणित प्रतियोगिता में पीयूष ने मारी बाजी

जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज में शनिवार को दिव्यांग बच्चों के लिए सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य डा. उर्मिला चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान...

गणित प्रतियोगिता में पीयूष ने मारी बाजी
चंदौली। निज संवाददाताSat, 16 Dec 2017 08:28 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज में शनिवार को दिव्यांग बच्चों के लिए सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य डा. उर्मिला चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान गायन, वादन, गणित, लेखन, चित्रकला, कुर्सी दौड़ व ट्राइसाईिकल दौड़ में दिव्यांग बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अव्वल छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 

गणित प्रतिस्पर्धा में पीयूष ने प्रथम, अमन ने द्वितीय और रूबी बानो ने तृतीय स्थान हासिल किया। लेखन में पीयूष ने पहला, फिरोज ने दूसरा और अमरनाथ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं चित्रकला में फिरोज प्रथम, अमन द्वितीय और पीयूष तृतीय स्थान पर रहे। प्रधानाचार्या ने कहा कि दिव्यांग बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। उचित मार्गदर्शन और मौका मिलने पर बच्चे बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा लोहा मनवा सकते हैं। विद्यालय में आगे भी इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाएगा। इस मौके पर संजय पटेल, दुर्जन पाल, शिवप्रताप सिंह, रीता देवी, फुलवंती देवी, नीलम सिंह, दीपा सिंह, शशि तिवारी, पिंकी, मधुलिका, पुष्पा यादव, वंदना, प्रेमशीला, शुभम पांडेय आदि उपस्थित रहे।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें