Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsPharmaceutical Vendor Shot Dead in Mughal Sarai Police Hunt for Assailants
दवा विक्रेता के हत्यारोपित तीन दिन बाद भी नहीं लगे पुलिस के हाथ

दवा विक्रेता के हत्यारोपित तीन दिन बाद भी नहीं लगे पुलिस के हाथ

संक्षेप:

Chandauli News - पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के धर्मशाला रोड स्थित जीटी रोड पर

Nov 20, 2025 11:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share Share
Follow Us on

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के धर्मशाला रोड स्थित जीटी रोड पर अज्ञात बदमाशों ने बीते मंगलवार की देर रात सवा दस बजे दवा विक्रेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि दवा विक्रेता की हत्या में 32 बोर के पिस्टल का प्रयोग किया गया था। वही घटना में चार से पांच की संख्या में बदमाशों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं घटना के बाद संदेह के आधार पर पुलिस संभावित जगहों पर लगातार छापेमारी कर रही है। इसके साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रविनगर मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय रोहिताश पाल की बीते मंगलवार की देर रात सवा दस बजे धर्मशाला रोड जीटी रोड पर स्थित मेडिकल स्टोर के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी में थे। इसी दौरान बदमाश दवा व्यवसाई की ठीक पीछे पहुंचकर सिर में गोली मार दिया था। गोली चलने की आवाज बेहद कम होने के कारण आशंका जताई जा रही कि कहीं साइलेंसरयुक्त असलहे का प्रयोग तो नहीं हुआ है। घटना के बाद एसपी आदित्य लांग्हे ने बदमाशों को पकड़ने के लिए आठ टीम गठित कर मामले का खुलासा करने में जुटे है। सीओ शहर कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि हत्या के खुलासा करने के लिए कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। बदमाशों को पकड़ने के लिए सर्विलांस सहित सभी माध्यमों का प्रयोग किया जा रहा है। घटना में शामिल सभी बदमाशों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। नगर में लगे सीसीटीवी कैमरों से लिया जा चुका है फुटेज नगर के धर्मशाला रोड जीटीरोड पर रोहिताश पाल उर्फ रोमी की मेडिकल स्टोर बंदकर घर जाने की तैयारी के क्रम में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस दौरान घटना के बाद से आसपास और शहर के विभिन्न चौराहे की सीसीटीवी फुटेज पुलिस खंगालने में जुटी है। इस दौरान पुलिस टीम लगातार व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने में जुटी है। मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस रोहिताश पाल उर्फ रोमी की हत्या के बाद पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी है। इस दौरान लगभग सरे हथकंडे अपना रही है। मृतक के मोबाइल का कॉल डिटेल जांच कराई जा रही है। इसके अलावा घटना के दौरान आसपास के एक्टिव मोबाइलों को सर्विलांस के माध्यम से जांच चल रही है। इस क्रम में सैकड़ों की संख्या में मोबाइल की छानबीन चल रही है। जमीनी विवाद को कारण मानकर चल रही जांच रोहितास पाल हत्याकांड का खुलासा करना पुलिस प्रशासन के लिए एक तरह से चुनैती बनी है। पुलिस कैलाशपुरी स्थित पैतृक जमीन के विवाद को केंद्र में रखकर जांच तेज कर दी है। इस दौरान संदेह के आधार पर पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही। हालांकि अभी तक मुख्य आरोपी तक पुलिस पहुंच नहीं पाई है। पुलिस सूत्रों की माने तो हत्या में चार से पांच अपराधी शामिल हो सकते है। दो मौके पर रहे। जबकि अन्य बदमाशा आसपास सपोर्ट में थे। हालांकि मामले के खुलासा के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।