यात्री से मारपीट कर पैसे छीनने का आरोप
पीडीडीयू नगर में हावड़ा से नई दिल्ली जा रही पूर्वा एक्सप्रेस में एक यात्री के साथ जीआरपी ने मारपीट की और पैसे छीन लिए। सपा नेता मनोज सिंह काका ने इस घटना की सोशल मीडिया पर जानकारी दी और रेल मंत्रालय से जांच की मांग की। जीआरपी ने यात्री को गिरफ्तार कर लिया है।

पीडीडीयू नगर। हावड़ा से नई दिल्ली जा रही पूर्वा एक्सप्रेस में जिले के एक यात्री से जीआरपी के मारपीट करने और पैसा छीनने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं टुडंला जीआरपी ने यात्री को मारपीट के मामले में गिरफ्तार कर चालान किया है। वहीं सपा नेता मनोज सिंह काका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यात्री से मारपीट करने का आरोप लगाया है। हालांकि इस पोस्ट की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने जीआरपी कर्मियों पर पैसे छीनने का आरोप लगाते हुए रेल मंत्रालय से मामले की जांच की मांग की है। शिकायत के अनुसार सदर कोतवाली के बसारिकपुर गांव निवासी सजंय यादव बीते दिनों पीडीडीयू जंक्शन से पूर्वा एक्सप्रेस में दिल्ली जाने के लिए सवार हुआ था।
आरोप है कि यात्रा के दौरान जीआरपी कर्मियों ने चेकिंग के नाम पर सामान की जांच की और उसके पैसे छीन लिए। इस संबंध में पीडीडीयू जीअरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि हमारे क्षेत्र में इस तरह की घटना सामने नहीं आई है और न ही किसी तरह की शिकायत मिली है। वहीं टुंडला जीआरपी निरीक्षक मोनू कुमार आर्य ने बताया कि ट्रेन में मारपीट करने के मामले में मंगलवार की सुबह चंदौली के संजय कुमार यादव का चालान किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


