Chandauli News: सड़क घेरकर चल रहे भूसा लदे वाहन, हादसे का खतरा

हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News: इलिया कस्बे की सड़कों पर ओवरलोड भूसा लदे वाहन बेखौफ दौड़ रहे हैं, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। वाहन के ऊपरी हिस्से पर कई लोग बैठते हैं, जो उनकी जान के लिए खतरा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से इन वाहनों की नियमित जांच और कार्रवाई की मांग की है।

Chandauli News: सड़क घेरकर चल रहे भूसा लदे वाहन, हादसे का खतरा

Chandauli News: इलिया। कस्बे की सड़कों पर ओवरलोड भूसा लदे मैजिक और पिकअप वाहन बेखौफ दौड़ रहे हैं। वाहनों में निर्धारित क्षमता से कई गुना अधिक भूसा भर दिया जा रहा है। स्थिति यह है कि वाहन पर लदा भूसा सड़क के काफी हिस्से को घेर लेता है, जिससे सामने से आने वाले वाहनों को निकलने में परेशानी होती है। ऐसे में कभी भी हादसा होने की आशंका बनी रहती है। ओवरलोडिंग की हद यह है कि भूसा वाहन की ऊंचाई से भी काफी ऊपर तक भर दिया जाता है। इतना ही नहीं, भूसा ढोने वाले कर्मचारी भी जान जोखिम में डालकर उसके ऊपर बैठकर सफर करते दिखाई दे रहे हैं।

एक वाहन पर कई-कई लोग भूसे के ऊपर बैठे रहते हैं। अचानक ब्रेक लगने या वाहन के अनियंत्रित होने पर उनके गिरने की आशंका बनी रहती है।कस्बे में दिनभर छोटे-बड़े वाहनों और पैदल राहगीरों की आवाजाही रहती है। ऐसे में सड़क घेरकर चलने वाले भूसा लदे वाहन अन्य चालकों के लिए भी परेशानी का कारण बन रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे में ऐसे वाहनों की आवाजाही लगातार जारी है, लेकिन इन पर रोक लगाने के लिए नियमित जांच और कार्रवाई होती दिखाई नहीं देती। लोगों ने ओवरलोड भूसा लादकर चलने वाले वाहनों की जांच कराने, क्षमता से अधिक सामान लादने पर कार्रवाई करने और वाहन के ऊपर बैठकर यात्रा करने वालों पर भी रोक लगाने की मांग की है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि समय-समय पर ऐसे वाहनों की जांच की जाती है। ओवरलोड वाहनों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsचंदौलीChandauli News: सड़क घेरकर चल रहे भूसा लदे वाहन, हादसे का खतरा