वोटर लिस्ट का ऑनलाइन किया गया सत्यापन

Feb 13, 2026 06:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड परिसर स्थित सहायक विकास पंचायत कार्यालय में गुरुवार को

वोटर लिस्ट का ऑनलाइन किया गया सत्यापन

शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड परिसर स्थित सहायक विकास पंचायत कार्यालय में गुरुवार को देर रात तक विशेष अभियान चलाकर 72 ग्राम पंचायतों की डुप्लीकेट मतदाता सूचियों का ऑनलाइन सत्यापन किया गया। यह कार्य सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अरविन्द सिंह की देखरेख में हुआ। अभियान के दौरान लगभग 46 हजार मतदाताओं के विवरण का सत्यापन कर उनके वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की प्रक्रिया पूरी की गई। ब्लॉक कार्यालय परिसर में सुबह से ही पंचायत कर्मचारियों की टीम सक्रिय रही। तकनीकी टीम द्वारा मतदाता सूची में दर्ज नाम, पता, आयु और पहचान संबंधी विवरणों का मिलान ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया गया।

जिन मतदाताओं के विवरण में त्रुटियां या डुप्लीकेट प्रविष्टियां पाई गईं। उन्हें तत्काल सुधार की प्रक्रिया में शामिल किया गया। अधिकारियों के अनुसार इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाना है ताकि आगामी चुनावों में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो। सहायक विकास अधिकारी अरविन्द सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर यह विशेष सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में पारदर्शिता और शुद्धता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। आधार कार्ड से लिंकिंग के माध्यम से फर्जी या दोहरे नामों को हटाने में सहायता मिलेगी। इससे चुनाव प्रक्रिया अधिक निष्पक्ष और सुव्यवस्थित होगी। देर रात तक कर्मचारियों ने कार्यालय में रहकर डेटा अपलोडिंग, मिलान और सत्यापन का कार्य किया। पंचायत सचिवों और कंप्यूटर ऑपरेटरों ने मिलकर निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का प्रयास किया। अभियान के दौरान तकनीकी समस्याओं को भी त्वरित रूप से दूर किया गया ताकि कार्य प्रभावित न हो। इस दौरान आधा दर्जन अधिक कर्मचारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।