ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चंदौलीमिट्टी की दीवार गिरने से वृद्ध महिला की मौत

मिट्टी की दीवार गिरने से वृद्ध महिला की मौत

कोतवाली क्षेत्र सेवखर खुर्द गांव में मंगलवार की सुबह पांच बजे मिट्टी की कच्ची दीवार गिर गई। इससे मड़ई में सो रही 70वर्षीय वृद्ध महिला सहित एक बकरी की मौत हो गई। वही परिवार के अन्य लोग भी चेटिल हो गये।...

मिट्टी की दीवार गिरने से वृद्ध महिला की मौत
हिन्दुस्तान टीम,चंदौलीWed, 05 Aug 2020 03:03 AM
ऐप पर पढ़ें

कोतवाली क्षेत्र सेवखर खुर्द गांव में मंगलवार की सुबह पांच बजे मिट्टी की कच्ची दीवार गिर गई। इससे मड़ई में सो रही 70वर्षीय वृद्ध महिला सहित एक बकरी की मौत हो गई। वही परिवार के अन्य लोग भी चेटिल हो गये। घटना के बाद ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद घायल महिला को बाहर निकालकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार बृजेश सिंह ने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पुलिस शव का पीएम कराकर अगली कार्रवाई में जुटी है। रानेपुर गांव के स्व. रामचरण की पत्नी दुर्गावती देवी पति के निधन के बाद वर्षो से सेवखर खुर्द अपनी बेटी राजमनी के ससुराल में रहती थी। सोमवार को देर रात खाना खाने के बाद रिहायशी मड़ई में सोने चली गयी। वही बगल के कमरा में दामाद संजय कुमार परिवार सहित सो रहे थे। मंगलवार को सुबह पांच बजे अचानक मिट्टी की कच्ची दीवार भरभराकर गिर गया। इसमें परिवार के सभी सदस्य दब गये। शोरगुल सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद परिजनों को बाहर निकाला। इसमें गंभीर रुप से घायल वृद्ध महिला दुर्गावती देवी को ग्रामीण जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन जांच के दौरान डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना में एक बकरी की भी मौत हो गई। जिला पंचायत सदस्य व सपा नेता चाखन यादव की सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार बृजेश सिंह ने परिजनों को चार लाख की आर्थिक सहायत दिलाने का आश्वासन दिया। एसडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को दैविक आपदा कोष से चार लाख के अलावा तीन हजार बकरी की मौत पर दी जाएगी। साथ ही 41 सौ रिहायशी मड़ई मरम्मत के लिए सहयोग दिया जाएगा। मृतक के परिजनों को बंधाया ढांढसचंदौली। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने मंगलवार को जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर सेवखर खुर्द में मृतक महिला के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। साथ ही जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल से वार्ता कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के सेवखर खुर्द में दीवार गिरने से दुर्गावती देवी की मौत हो गई थी। इसकी जानकारी होने पर सपा नेता मनोज सिंह काका पहुंच गए। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य चाखन यादव, केपी यादव, संजय, विकास, शिव दयाल, रणवीर आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें