लाभार्थी आवास निर्माण कार्य का किया स्थलीय जांच

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

शहाबगंज विकासखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों का भौतिक सत्यापन किया गया। अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया और तेजी लाने के निर्देश दिए। एक लाभार्थी के निर्माण में अनियमितता पाई गई, जिसके चलते परिवार को फटकार लगाई गई। कार्य में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

लाभार्थी आवास निर्माण कार्य का किया स्थलीय जांच

इलिया,हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज विकासखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवंटित आवासों का बुधवार को अधिकारियों ने भौतिक सत्यापन किया। खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह और एडीओ पंचायत अरविंद सिंह ने इलिया कस्बा सहित आसपास के क्षेत्रों में पहुंचकर लाभार्थियों के आवास निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने लाभार्थियों से बातचीत कर आवास निर्माण में आ रही समस्याओं की जानकारी ली। वहीं इलिया कस्बा स्थित वनवासी बस्ती में एक लाभार्थी के आवास निर्माण में अनियमितता सामने आई।

बताया गया कि लाभार्थी विनोद बनवासी ने प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त निकाल ली है, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया। मौके पर लाभार्थी के अनुपस्थित मिलने पर अधिकारियों ने परिजनों को कड़ी फटकार लगाई। बीडीओ दिनेश सिंह ने निर्देश देते हुए कहा कि शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि समय से कार्य शुरू नहीं होने पर संबंधित लाभार्थी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर नियमित निगरानी कर समयबद्ध ढंग से निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए गए।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।