उत्तर रेलवे के जीएम ने किया निरीक्षण

Feb 28, 2026 12:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - पीडीडीयू नगर में उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने प्रयागराज से पीडीडीयू तक विंडो निरीक्षण किया। उन्होंने मानसनगर स्थित डीएफसीसी के नव निर्मित क्रू लॉबी और रनिंग रूम का दौरा किया और रेलवे कर्मचारियों की सुविधा तथा स्वास्थ्य पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक और डीएफसी के मुख्य महाप्रबंधक भी उपस्थित थे।

उत्तर रेलवे के जीएम ने किया निरीक्षण

पीडीडीयू नगर। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने शुक्रवार को प्रयागराज से पीडीडीयू तक विंडो निरीक्षण करते हुए पहुंचे। इस दौरान मानसनगर स्थित डीएफसीसी के नव निर्मित क्रू लॉबी और रनिंग रूम का निरीक्षण कर जानकारी ली। महाप्रबंधक ने निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, समयबद्ध संचालन और उच्च गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि रेलवे कर्मचारियों की सुविधा और स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना एवं डीएफसी के मुख्य महाप्रबंधक अतुल कुमार उपस्थित रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।