सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर उत्पात करने वाले नौ गिरफ्तार
Apr 06, 2026 08:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
Chandauli News - पीडीडीयू नगर में पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन में, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पात मचाने वाले नौ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। मुगलसराय पुलिस ने ग्राम भोजापुर में शराब की दुकान के बाहर खड़े होकर शराब का सेवन करने और विवाद करने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया।

पीडीडीयू नगर। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पात मचाने वाले नौ लोगों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा ग्राम भोजापुर अंग्रेजी शराब की दुकान पर बाहर सार्वजनिक रास्ते पर खड़े होकर शराब का सेवन करने और वाद विवाद करने वाले कुल 09 व्यक्तियों को धारा- 170 बीएनएसएस अन्तर्गत गिरफ्तार कर लिया गया। सभी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


