Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsNew School Year Over 300 000 Textbooks Distributed for Government Schools in Chanduali
नए सत्र में स्कूल खुलते ही बच्चों के हाथों में होगी नई पुस्तकें

नए सत्र में स्कूल खुलते ही बच्चों के हाथों में होगी नई पुस्तकें

संक्षेप:

Chandauli News - भंडार कक्ष में रखवाया गया दो खेप में आयी तीन लाख पुस्तकें नए सत्र में स्कूल खुलते ही बच्चों के हाथों में होगी नई पुस्तकेंनए सत्र में स्कूल खुलते ही बच

Jan 07, 2026 11:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share Share
Follow Us on

चंदौली, संवाददाता। नए सत्र में स्कूल खुलते ही परिषदीय विद्यालयों पढ़ने वाले बच्चों के हाथों में नई पुस्तकें होगी। कारण की नए सत्र शुरू होने से दो महीने पहले से ही जिले में पुस्तकों की खेप पहुंचने लगी है। अब तक दो खेप में जिले को तीन लाख से ज्यादा पुस्तकें मिल चुकी है। पुस्तकों को बीएसए दफ्तर के बगल में स्थित भंडार कक्ष में रखवाया जा रहा है। पुस्तकों को गठन समिति की ओर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी बीआरसी पर भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। प्रदेश सरकार की ओर से परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर हर स्तर से प्रयास किए जा रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके तहत प्राइवेट स्कूलों की तरह ही सरकारी स्कूलों में भी शिक्षा से जुड़ी हर सुविधाएं उपलब्ध करयी जा रही हैं। ताकि गरीबों के बच्चे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण कर सकें। यही कारण है कि परिषदीय विद्यालयों में नए सत्र की शुरूआत होते ही बच्चों को नई किताबें वितिरत किए जाने की कवायद अभी से ही की जाने लगी है। जिले में कुल 1185 परिषदीय विद्यालयों में इस समय एक लाख 74 हजार बच्चे पठन-पाठन कर रहे हैं। इन बच्चों को नए सत्र 2026-27 में नई किताबें उपलब्ध कराने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से 16 लाख 30 हजार पुस्तकों की डिमांड शासन से की गई है। इसके सापेक्ष जिले को कक्षा एक से आठ तक की हिंदी, गणित, संस्कृतिक पुस्तकों के साथ ही कार्यपुस्तका सहित विभिन्न विषयों की करीब तीन लाख 29 हजार पुस्तकें जिले को उपलब्ध हो चुकी है। इन पुस्तकों को दो खेप में भेजा गया है। जिले को मिली नई पुस्तकों को फिलहाल भंडार कक्ष में रखवा दिया गया है। गठित टीम की ओर से सत्यापन की कार्रवाई पूरी करने के बाद किताबों को बीआरसी पर भेजने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। ताकि सत्र की शुरूआत होते ही सरकारी स्कूलों में पढने वाले बच्चों को किताबें बांटी जा सके।