पीडीडीयू-वाराणसी तीसरी और चौथी रेलवे लाइन भर फर्राटा भरेंगी ट्रेनें

Dec 15, 2025 12:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share Share
Follow Us on

Chandauli News - पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। पीडीडीयू- वाराणसी कैंट तक आगामी दिनों में तीसरी और चौथी

पीडीडीयू-वाराणसी तीसरी और चौथी रेलवे लाइन भर फर्राटा भरेंगी ट्रेनें

पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। पीडीडीयू- वाराणसी कैंट तक आगामी दिनों में तीसरी और चौथी लाइन निर्माण हो जाने पर ट्रेनें फर्राटा भरेगी। इसके लिए विभागीय अधिकारियों की ओर से कवायद शुरू कर दी गई। इस क्रम में दोनों स्टेशनों के बीच नई रेल लाइन परियोजना को लेकर रेलवे की ओर से काम तेज कर दिया गया है। इस क्रम में पड़ाव के पास जलीलपुर गांव के सामने से गुजर रहे पुराने रेलवे ट्रैक के किनारे मिट्टी पर लोड टेस्टिंग का काम रविवार से शुरू हो गया है। लोहे का गाडर पर बोरी में भस्सी भरकर 900 टन वजन लोड दिया जा रहा है ताकि नई रेल लाइन का आधार मजबूत और सुरक्षित रहने की जांच हो सकें ।

पश्चिम और पूरब को जोड़ने के लिए 1887 में मालवीय गंगा पुल (डफरिन ब्रिज) का निर्माण पूरा हुआ था। यह वाराणसी में गंगा नदी पर बना भारत का पहला डबल-डेकर (दो मंजिला) पुल था। जिसमें निचले डेक पर रेल और ऊपरी डेक पर सड़क है लेकिन 1948 में इसका नाम बदलकर मदन मोहन मालवीय रख दिया गया। 138 साल पुराना मालवीय पुल काफी जर्जर हो गया है। जिसकी मरम्मत का कार्य चलता रहता है। पुल पर लोड कम करने के लिए ट्रेनों को काफी धीमी गति से चलाया जाता है ताकि संभावित घटना से बचा जा सकें। अब रेल प्रशासन पीडीडीयू- वाराणसी के मध्य ट्रेनों की गति देने के लिए करीब 15 किमी लंबी तीसरी और चौथी लाइन बिछाने का प्रस्ताव बनाकर काम भी शुरू कर दिया है। रेलवे लाइन बिछाने के लिए पेड़ों को काटकर हटा दिया गया है। इसके अलावा तीसरी और चौथी लाइन बिछाने के लिए पड़ाव के पास जलीलपुर गांव के समीप पुराने रेलवे ट्रैक के किनारे मिट्टी पर लोड टेस्टिंग का काम रविवार से शुरू कर दिया गया। इसके लिए लोहे का गाडर पर बोरी में भस्सी भरकर 900 टन वजन लोड देकर चेक किया जा रहा है ताकि नई रेल लाइन के आधार मजबूती को परखा जा सकें। सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो आने वाले दिनों में रेलवे लाइन बिछाने काम शुरू हो जाएगा। नई रेलवे लाइन बिछ जाने के बाद ट्रेनों की संख्या में इजाफा हो जाएगा। इस दौरान माल ढुलाई और यात्री सुविधा बढ़ जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsNew Railway Line Construction to Enhance Train Speed Between PDY-DV Station
;;
;