Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsNew Platforms at PDDU Junction to Enhance Passenger Convenience
पीडीडीयू जंक्शन भवन से सटे जल्द ही मिलेगा नये प्लेटफार्म की सौगात

पीडीडीयू जंक्शन भवन से सटे जल्द ही मिलेगा नये प्लेटफार्म की सौगात

संक्षेप:

Chandauli News - पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन के मुख्य भवन में प्रवेश करते ही यात्रियों को

Jan 12, 2026 12:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share Share
Follow Us on

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन के मुख्य भवन में प्रवेश करते ही यात्रियों को जल्द ही प्लेटफार्म और ट्रेन पकड़ने की सुविधा मिलने वाली है। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगा। इसमें खासकर बुजुर्ग और विकलांग यात्री लाभान्वित होंगे। इसके लिए विभागीय अधिकारी और कर्मचारी प्रस्ताव बनाकर भेज चुके है। इसको जल्द ही अमली जामा पहनाया जाएगा। भारतीय रेलवे के लाइफ लाइन कहने जाने वाले पीडीडीयू जंक्शन काफी महत्वूपूर्ण स्टेशन है। यहा से गुजरने वाली ट्रेनें देश के 80 फीसदी जगहों से यात्रियों को आवागमन कराती है। इस क्रम में पीडीडीयू जंक्शन पर आठ प्लेटफार्म बनाये गये है। जिसपर हमेशा ट्रेनों का दबाव बना रहता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वही हजारों की भीड़ प्रतिदिन रहती है, लेकिन यात्रियों को अप एवं डाउन में ट्रेन पकड़ने के लिए मुख्य भवन से फुट ओवरब्रिज से होकर प्लेटफार्म पर जाना पड़ता है। इस दौरान इसमें सबसे ज्यादा परेशानी विकलांग और बुजुर्ग यात्रियों को होती है। हालांकि बुजुर्ग और विकलांग यात्रियों के लिए एक्सलेटर और लिफ्ट की सुविधा है। बीते दिनों ईसीआर के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने निरीक्षण के दौरान नये प्लेटफार्म बनाये जाने पर चर्चा की थी। इ सके साथ ही इसका प्रस्ताव बनाने की बात कहीं थी। ताकि यात्री सुविधा बेहतर हो सकें। इस नये प्लेटफार्म निर्माण के बाद स्टेशन के मुख्य भवन से यात्री आसानी से मुख्य भवन में पहुंच जाएंगे। इसके मद्देनजर बीते दिनों विभागीय अधिकारियों ने पीडीडीयू जंक्शन पर नौवे प्लेटफार्म बनाने का सर्वे कर प्रस्ताव बनाया था। सबकुछ ठीक ठाक रहा तो यात्रियों को जल्द ही नये प्लेटफार्म की सौगात मिल जाएगी।