मरम्मत के दौरान बिजली पोल गिरने से मचा हड़कंप
Chandauli News - शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के तियरा गांव में मंगलवार एक बड़ा हादसा टल गया,

शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के तियरा गांव में मंगलवार एक बड़ा हादसा टल गया, 33 हजार वोल्ट का एक बिजली पोल अचानक नीचे गिरकर 440 वोल्ट की लाइन पर जाकर टकरा गया। इससे अन्य दो बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान क्षेत्र के दर्जनों घरों की बिजली गुल हो गई, हालांकि कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन ग्रामीण सशंकित जरूर दिखे। ग्रामीणों ने तत्काल विद्युत व्यवस्था बहाल कराने की मांग किया है। शहाबगंज उपकेन्द्र की बिजली आपूर्ति पहले चन्दौली में स्थापित 33 केवीए के ट्रांसफार्मर से होता था लेकिन कुछ समय बाद उपकेन्द्र की व्यवस्था चकिया से शुरू हो गई।
जिससे शहाबगंज से चन्दौली को जोड़ने के लिए बिछा तार व खम्भा जर्जर हाल में पहुंच गया है। जगह -जगह तार व खम्भा खेतों में गिरे पड़े हुए है। जिससे किसानों को खेती के समय परेशानी उठानी पड़ती है। इस दौरान तियरा गांव में 33 हजार का खम्भा व तार खेत में गिरा हुआ है जिससे धान की कटाई में समस्या हो रही थी। जर्जर व तार को हटाने के लिए ग्रामीणों ने जेई व एक्सईएन से शिकायत दर्ज कराया था। इस क्रम में मंगलवार को बिजली विभाग के कर्मचारी खम्भा व तार हटाने पहुंचे। लेकिन पोल खड़ा करने के दौरान से 33 हजार का खम्भा बगल से गुजर रहे 440 बोल्ट के केबल पर गिर गया। जिसके का बिजली के दो पोल और क्षतिग्रस्त हो गए। जिसके कारण एक बड़ी घटना घटित होने से बच गई। गांव के प्रदीप कुमार, रमायन यादव, हौशिला प्रसाद, भोरिक यादव, रामभजन यादव, रामआसरे यादव, पप्पू यादव ने कहा कि बिजली कार्य करने के दौरान बढ़ा हादसा टल गया। शीघ्र ही मरम्मत का कार्य नहीं हुआ तो बस्ती के लोगों को अंधेरे में जीवन यापन को विवश होना पड़ेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



