अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Mar 03, 2026 02:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share Share
Follow Us on

Chandauli News - नौगढ़ पुलिस ने मंगलवार को दो स्थानों पर छापेमारी कर 20 लीटर कच्ची शराब के साथ 02 लोगों को गिरफ्तार किया। ग्राम नुनवट से बुल्लू और रिठिया गांव से प्रेमनारायण सिंह को पकड़ा गया। उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नौगढ़। नौगढ़ पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर के 20 लीटर कच्ची शराब के साथ 02 लोगों को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक धनई प्रसाद ने ग्राम नुनवट (छानपाथर तिराहा) के समीप दबिश देकर के दस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ देवरी कला गांव निवासी बुल्लू को दबोच लिया। वहीं उपनिरीक्षक अभय कुमार सिंह ने रिठिया गांव के समीप दबिश देकर के दस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ बटौवां गांव निवासी प्रेमनारायण सिंह को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।