Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsNational Road Safety Month Launched in Niyaamatabad with Road Safety Awareness Campaign
सड़क सुरक्षा नियमों की शपथ लेकर निकाली बाइक रैली

सड़क सुरक्षा नियमों की शपथ लेकर निकाली बाइक रैली

संक्षेप:

Chandauli News - नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के निर्देश पर

Jan 01, 2026 07:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share Share
Follow Us on

नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के निर्देश पर आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह जिले में गुरुवार को एआरटीओ कार्यालय से शुरू हुआ। इसका शुभारंभ प्रभारी एआरटीओ धनवीर यादव ने शपथ दिलाकर और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर कर किया। इसमें लोगों को सड़क सुरक्षा से सम्बंधित जानकारी दी गई। दौरान प्रभारी एआरटीओ ने कहा कि सभी लोग सड़क पर सदैव यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा को अपनी प्राथमिकता बनाना चाहिए। कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय चालक और पीछे बैठने वाले व्यक्ति को अनिवार्य रूप से बीआईएस मानक का हेलमेट पहनना जरूरी है जबकि चारपहिया वाहन चालकों को हमेशा सीट बेल्ट का उपयोग करना चाहिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने लेन ड्राइविंग, नियंत्रित गति, गलत दिशा में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने और नशे की हालत में वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी। साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प भी दिलाया गया। उन्होंने केंद्र सरकार की “राहगीर योजना” की जानकारी भी दी। बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जान बचाने वाले नेक नागरिक को भारत सरकार की ओर से 25 हजार रुपए का इनाम दिया जाता है। साथ ही ऐसे व्यक्ति को पुलिस या अस्पताल में पूछताछ के नाम पर परेशान नहीं किया जा सकता। वही यातायात निरीक्षक सत्य प्रकाश यादव ने कहा कि देश में होने वाली करीब 50 फीसदी मौतें सड़क दुर्घटनाओं के कारण होती हैं। जिनमें गलत दिशा में वाहन चलाना, तेज रफ्तार और कोहरे के दौरान लापरवाही बड़ी वजहें हैं। उन्होंने अपील किया कि धुंध में सड़क किनारे वाहन खड़ा न करें, सर्विस लेन और मेन हाईवे का सही उपयोग करें। साथ ही बाइक चलाते समय हेलमेट तथा कार चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। इस मौके पर गाजीपुर के आरआई आलोक कुमार, जितेंद्र सरोज, सौरभ सिंह, प्रभाकर दुबे, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।