किसानों को आत्मनिर्भर बना रही सरकार: रामाशीष
Chandauli News - पीडीडीयू नगर में राष्ट्रीय लोकदल की बैठक हुई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने पार्टी की मजबूती पर चर्चा की। इस दौरान 20 नए सदस्यों को पार्टी में शामिल किया गया। रामाशीष राय ने सरकार की उपलब्धियों...

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। शहर स्थित कैंप कार्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल की बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व एमएलसी रामाशीष राय रहे। इस दौरान पार्टी के मजबूती चर्चा करने के साथ ही सपा से आये 20 लोगों को सदस्यता दिलाई गई। मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व एमएलसी रामाशीष राय ने कहा राष्ट्रीय लोकदल भारत रत्न चौधरी चरण सिंह का पुराना जनाधार राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के नेतृत्व में पार्टी के साथ जोड़ने की दशा में प्रयत्नशील है। इसी के मद्देनजर प्रदेश में संगठन की सक्रियता बढ़ाने के साथ ही पार्टी को बूथ लेवल पर मजबूत किया जा रहा है। वही प्रदेश अध्यक्ष ने उपचुनाव में एनडीए की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीयमंत्री जयंती चौधरी के प्रति विश्वास की पुष्टि करता है। कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के उत्पादन का एमएसपी बढ़ाकर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम उठाया है। यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने कानून व्यवस्था चुस्त दुरस्त किया है। सरकारी नौकरियों में रिक्त पदों को भरा जा रहा है। विकास को गति देने के लिए हाईवे और स्टेट हाईवे का तेजी से निर्माण हो रहा है। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष एड. समरनाथ सिंह यादव ने कहा कि एनडीए सरकार में राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को प्रमुख मंत्रालय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता की जिम्मेदारी मिली। इससे युवाओं को प्रशिक्षित कर तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर रोजगार के अवसर पैदा करने का एक जरिया है। जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष बखूबी निभा रहे है, यही भारत रत्न चौधरी चरण सिंह का सपना था। इसके पहले कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने सपा छोड़कर आए 20 लोगों को रालोद की सदस्यता दिलाई। इसमें कैप्टन रमेशचंद्र, इकबाल अहमद, राहीन, गणेश, शंकर चतुर्वेदी, धीरेंद्र सिंह यादव, विमला देवी, रिंकी दुबे, सतपाल यादव, श्याम नारायण, प्रकाश नॉर्थ, शिवकुमार पटेल, सतीश प्रसाद यादव, ताज मोहम्मद, यादवेंद्र यादव, नंदलाल यादव आदि मौजूद रहे। संचालन भागवत नारायण चौरसिया ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।