किसानों के उत्थान को लेकर हमेशा तत्पर रहते थे चौधरी चरण सिंह

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू नगर के खोवा मंडी में राष्ट्रीय लोकदल की ओर

किसानों के उत्थान को लेकर हमेशा तत्पर रहते थे चौधरी चरण सिंह

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू नगर के खोवा मंडी में राष्ट्रीय लोकदल की ओर से शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान उनके दिए गए योगदान को वक्ताओं ने चर्चा की। वहीं आयोजित बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित भावपूर्ण श्रद्धाजंलि दी।

पूर्व प्रधानमंत्री का योगदान

राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष समरनाथ सिंह यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों, मजदूरों, गरीबों के मसीहा थे। भारत में कृषि उत्थान के लिए किसानहित में कई फैसले लेकर अमल भी किए। उनका कहना था कि देश का अन्नदाता जबतक खुशहाल नहीं होगा, देश कभी भी तरक्की नहीं करेगा। कहा पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर स्वयं भेष बदलकर मौके पर पहुंच जाते थे ताकि भ्रष्टाचार जमीनी स्तर पर समाप्त किया जा सकें।

Voice of UP

ग्रामीण भारत का उत्थान

नगर अध्यक्ष भागवत नारायण चौरसिया ने कहा चौधरी चरण सिंह ने ग्रामीण भारत और कृषि के उत्थान, स्वतंत्रता संग्राम और भूमि सुधारों के क्षेत्र में ऐतिहासिक योगदान दिया था। उन्होंने जमींदारी उन्मूलन अधिनियम लागू किया, जिससे लाखों किसानों को उनकी भूमि का वास्तविक स्वामित्व और मालिकाना हक मिला था। इसके अलावा बिखरी हुई जमीनों को एक जगह करने के लिए चकबंदी कानून पास कराया। आजीवन सादगी के रहते हुए स्वतंत्रता के बाद भी उन्होंने हमेशा धोती-कुर्ता और गांधी टोपी पहनी, जिसे वे किसान के बेटे होने का गौरव मानते थे। इस अवसर पर महेंद्र यादव, रामविलास यादव, एड रंजीत रावत, रामनिवास घोष, अभिषेक शर्मा, सत्येंद्र जायसवाल, यादवेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन भागवत नारायण चौरसिया ने किया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि कब मनाई गई?
चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि शुक्रवार को मनाई गई।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।