Nation Mourns Former Prime Minister Manmohan Singh s Death Candlelight Vigil Held डा. मनमोहन सिंह ने देश को आर्थिक तंगी से उबारा, Chandauli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsNation Mourns Former Prime Minister Manmohan Singh s Death Candlelight Vigil Held

डा. मनमोहन सिंह ने देश को आर्थिक तंगी से उबारा

Chandauli News - पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है। सकलडीहा में कांग्रेसी नेताओं और व्यापारियों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया और कैंडिल मार्च निकाला। नेताओं ने डा. मनमोहन सिंह...

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीSun, 29 Dec 2024 12:57 AM
share Share
Follow Us on
डा. मनमोहन सिंह ने देश को आर्थिक तंगी से उबारा

सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद । पूर्व प्रधानमंत्री डा.मनमोहन सिंह के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है। शनिवार को सकलडीहा आंबेडकर तिराहा पर कांग्रेसी नेता और व्यापारियों ने संयुक्त रूप से श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया। इसके बाद कांग्रेसी व व्यापारियों ने कैंडिल जुलूस निकालकर डा.मनमोहन सिंह अमर रहे का नारा लगाते हुए कस्बा में भ्रमण किया। कांग्रेस प्रदेश महासचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि डा. मनमोहन सिंह देश के ऐसे प्रधानमंत्री रहे। जिन्होंने देश और देशवासियों को आर्थिक तंगी से उबारा है। देश ही नही अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री ने अपने ज्ञान का लोहा मनवाया। वही व्यापारी नेता बाबूजान, व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, तरूण पांडेय, एसके सिंह ने कहा कि देश ने एक अर्थशास्त्री को खो दिया। जिसका भरपाई कभी नही किया जा सकता है। इसके पूर्व व्यापारी और कांग्रेसी नेताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजली अर्पित किया। इस मौके पर अरूण द्विवेदी,बृजेश सिंह, रामअशीष राय,बाबा गोंड,अभय सिंह,इकराम,मुकेश कुमार, नंदन,अवधेश सिंह सहित अन्य रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।