गंगा किनारे अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप
Chandauli News - मुगलसराय के सहजौर गांव के पास गंगा किनारे एक 45 वर्षीय अज्ञात अधेड़ का शव मिला। शव चार दिन पुराना लग रहा है। युवकों ने इसे देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त और पीएम रिपोर्ट के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। जांच जारी है।

पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सहजौर गांव के समीप गंगा किनारे एक रविवार की सुबह 45 वर्षीय अज्ञात अधेड़ का शव मिलने पर हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस शव कब्जे में लेकर शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी है। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सहजौर गांव के समीप गंगा के लेती पर रविवार की सुबह कुछ युवक दौड़ लगा रहे थे। इस दौरान सहजौर गांव के सामने गंगा किनारे शव उतराया दिखा। युवकों के अनुसार शव चार दिन पुराना का लग रहा है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस शव कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है। पुलिस के अनुसार शव शिनाख्त और पीएम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी।
हालांकि, मामले की जांच कराई जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


