गंगा किनारे बबूल के पेड़ से लटकता मिला शव
Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
Chandauli News - चंदौली के कटेसर गांव में गंगा नदी के किनारे एक अज्ञात युवक का शव बबूल के पेड़ से लटका मिला। सुबह टहलने आए लोगों ने शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शव की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन युवक के हाथ पर 'चिनामा' गुदा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पड़ाव(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। मुग़लसराय कोतवाली अंतर्गत कटेसर गांव के सिवान में मंगलवार की सुबह गंगा नदी के किनारे बबूल के पेड़ से एक अज्ञात युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। सुबह गंगा रेती पर टहलने निकले लोगों की नजर पड़ते ही इलाके में हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना पुलिस पर मौके पर पहुंची। जलीलपुर चौकी पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और शिनाख्त करने का प्रयास करने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। मृतक के हाथ पर ‘चिनामा’ गुदाया हुआ है। युवक कहां का है, वहां तक कैसे पहुंचा अभी इसका पता नहीं चल पाया है।
पुलिस इसकी जांच में जुटी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


