डोमरी मार्ग पर मिला अज्ञात का शव

Mar 02, 2026 01:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - चंदौली के सुजाबाद चौकी क्षेत्र में रेलवे गाटर पुल के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को मर्चरी हाउस भेज दिया है और ट्रेन से गिरने की आशंका जता रही है।

डोमरी मार्ग पर मिला अज्ञात का शव

पड़ाव(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। सुजाबाद चौकी क्षेत्र के पड़ाव डोमरी मार्ग पर सोमवार की सुबह रेलवे गाटर पुल के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुंची रामनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने का प्रयास किया। लेकिन मृतक व्यक्ति के पास कोई कागजात नही मिलने से उसकी पहचान नहीं हो पाई। उसके बाद सुजाबाद पुलिस ने शव को मर्चरी हाउस भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने किसी ट्रेन से गिरने की आशंका जता रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।