Chandauli News: आम के पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव,क्षेत्र में मचा हड़कंप
Chandauli News: शहाबगंज (चंदौली) के केराडीह गांव में 50 वर्षीय विशुन विश्वकर्मा का शव एक आम के पेड़ से लटकता मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस जांच जारी है।

Chandauli News: शहाबगंज (चंदौली)। थाना क्षेत्र के केराडीह गांव में शुक्रवार की सुबह एक अधेड़ का शव आम के पेड़ से फंदे के सहारे लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार केराडीह गांव निवासी विशुन विश्वकर्मा (50) का शव शुक्रवार सुबह गांव के दक्षिण दिशा स्थित खेत के पास एक आम के पेड़ से लटकता मिला।सुबह खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों की नजर जब पेड़ से लटक रहे शव पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया।
देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।मृतक अपने पीछे पत्नी मुनिया देवी,तीन पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गया है।परिवार के सभी बच्चे अविवाहित हैं। घटना के बाद पत्नी सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है।हालांकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।


