मृतक छात्र के परिजन एसपी से मिलकर जांच की उठाई मांग

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

चंदौली, संवाददातामृतक छात्र के परिजन एसपी से मिलकर जांच की उठाई मांगमृतक छात्र के परिजन एसपी से मिलकर जांच की उठाई मांगमृतक छात्र के परिजन एसपी से मिल

मृतक छात्र के परिजन एसपी से मिलकर जांच की उठाई मांग

मृतक छात्र के परिजन एसपी से मिलकर जांच की उठाई मांग चंदौली, संवाददाता

मामले का विवरण

सदर कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में बीते 12 जून की सुबह कोचिंग कक्षा संचालित होने के दौरान 17 वर्षीय छात्र लवकुश यादव की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अब फिर से जांच की मांग उठने लगी है। बुधवार को मृतक छात्र के परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे। जहां अब तक की कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए पूरे प्रकरण में बड़ी साजिश की आशंका व्यक्त की है। परिजनों ने एसपी आकाश पटेल से मिलकर पूरी घटना की जांच की मांग की है।

परिजनों की चिंताएँ

परिजनों का कहना है कि हत्या करने वाले नाबालिग छात्र को पुलिस ने घटना के बाद पकड़कर बाल सुधार गृह भेज दिया। लेकिन मामले में केवल एक आरोपी की भूमिका मान लेना उचित नहीं है। उनका आरोप है कि वारदात में अन्य लोगों की भी संलिप्तता हो सकती है, जिसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है। परिजनों ने यह भी दावा किया कि हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू ऑनलाइन दूसरे व्यक्ति के मोबाइल फोन से मंगाया गया था। ऐसे में पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच होनी चाहिए। मृतक छात्र के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। एसपी ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस हत्या की घटना कब हुई?
यह हत्या की घटना 12 जून को चंदौली के आदर्श इंटर कॉलेज में हुई।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।