पैसा नहीं देने पर छोटे भाई की हत्या कर दिया था बड़ा भाई, भेजा जेल
Chandauli News - चंदौली, संवाददाता। कंदवा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में होली के दूसरे दिन
चंदौली, संवाददाता। कंदवा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में होली के दूसरे दिन युवा किसान की हत्या उसके ही अपने बड़े भाई ने ही साजिश रचकर कराई थी। पुलिस जांच में उसका नाम सामने आने पर कंदवा पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शनिवार की शाम को उसको जलालपुर गांव स्थित उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयोग की गई पिस्टल और एक डीवीआर बरामद किया गया। एसपी आदित्य लांग्हे ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में इस हत्याकांड का खुलासा किया।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कन्दवा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में बीते पांच मार्च को विशाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इस मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने जांच के दौरान साक्ष्यों का संकलन, मुखबिर की सूचना एवं सर्विलांस की सहायता से घटना में शामिल आरोपियों की पहचान किया। इसमें मृतक का बड़ा भाई विवेक ने ही अपने छोटे भाई के हत्या की साजिश रची थी।इसपर पुलिस टीम ने उसको जलालपुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में बताया कि वह दोनों सगे भाई थे। पहले घर के हर कार्य में उसकी राय ली जाती थी। कुछ समय पहले हत्या के मामले में जेल जाने से उसकर घर में मान-सम्मान खत्म हो गया था। लगभग चार माह पहले घर की एक जमीन 75 लाख रुपये में बेचे जाने के बाद जो भी धनराशि हिस्सेदारी में मिली थी। वह उसने खर्च कर लिया और अन्य आवश्यकता पर छोटे भाई से मांगने पर छोटे भाई की ओर से बेइज्जत और जलील किया जा रहा था। इससे आहत होकर छोटे भाई को मारने की योजना बनायी जा रही थी। उसके मरने पर सारी सम्पति और मृतक की ओर से लगभग एक माह पहले करायी गयी 25 लाख की एफडी भी उसकी हो जाती।योजना के तहत अभियुक्त ने होली के दिन और अगले दिन पांच मार्च की सुबह से बहुत शराब पी लिया था। तभी उसके छोटे भाई ने घर में काम कर रहे नौकरों के सामने ही बड़े भाई को बहुत बेइज्जत किया गया। बड़े भाई ने शराब के नशे में लगभग डेढ़ बजे के करीब घर के हाल में चौकी पर सो रहे अपने छोटे भाई के सिर में पीछे गोली मार दी। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद उसने सीसीटीवी की डीवीआर और पिस्टल को घर के अंदर भूसे में छिपा दिया। घटना के अगले दिन छह मार्च को सुबह लगभग साढ़े चार बजे के बीच मौका पाकर बाइक से ले जाकर नहर किनारे तालाब में फेंक दिया था।पुलिस टीम ने उसकी निशानदेही पर पिस्टल और डीवीआर बरामद कर लिया। पुलिस टीम में कंदवा थानाध्यक्ष राजीव मल्ल, चौकी प्रभारी विजय कुमार राय, हेड कांस्टेबल भरत सिंह, कांस्टेबल सविनय कुमार सिंह के अलावा एसओजी प्रभारी रामजनम यादव, हेड कांस्टेबल अरविन्द कुमार यादव, अरविंद भारद्वाज, राणाप्रताप सिंह, रामानन्द यादव, विजेन्द्र कुमार सिंह, आशुतोष सिंह, आनन्द सिंह, प्रेमप्रकाश यादव, मन्टू सिंह, कांस्टेबल अजीत सिंह, नीरज कुमार मिश्रा, मनीष कुमार, संदीप कुमार शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


