मुंशी प्रेमचंद को जयंती पर किया गया याद
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय मंत्री शैलेंद्र श्रीवास्तव के आवास पर शनिवार को मुंशी प्रेमचंद की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन...
पीडीडीयू नगर/धानापुर। हिटी
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय मंत्री शैलेंद्र श्रीवास्तव के आवास पर शनिवार को मुंशी प्रेमचंद की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। साथ ही उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया।
वक्ताओं ने कहा कि मुंशी पे्रमचंद की रचना निर्मला, गबन, रंगभूमि, कर्मभूमि, सेवासदन आदि रचनाएं आज विश्व हिंदी साहित्य की धरोहर है। इस मौके पर देवेंद्र श्रीवास्तव, गिरीश कुमार, विक्रम, विकास, विवेक, अभिषेक, आकाश, ऋषभ श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। उधर, धानापुर साहित्यिक मंच की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में एम अफसर खान ने कहा कि मुंशी प्रेमचन्द के साहित्यिक और सामाजिक विमर्श आज भूमंडलीकरण के दौर में बेहद प्रासंगिक हैं। उनकी रचनाओं के पात्र समाज में आज भी कहीं न कहीं जिन्दा हैं। मुंशी प्रेमचंद ने साहित्य को सच्चाई के धरातल पर उतारा। वे एक सफल लेखक, देशभक्त नागरिक, कुशल वक्ता, जिम्मेदार संपादक और संवेदनशील रचनाकार थे। उन्हें आम आदमी का पैरोकार माना जाता है। उन्होंने अपनी रचनाओं में जन साधारण की भावनाओं, परिस्थितियों और उनकी समस्याओं का मार्मिक चित्रण किया। इस मौके पर प्रभात सिंह, तबरेज खान, सतीश, आरिफ खान, नदीम खान, आमीर सुहेल, नसीरुल होदा, बृजेश कुमार, अफरोज खान, अब्दुल सलाम आदि मौजूद रहे।