नगरीय क्षेत्र में 2.62 करोड़ की लागत से होंगे विकास कार्य
Chandauli News - पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। नगर पालिका क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न
पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। नगर पालिका क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न वार्डों में कई विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए शुक्रवार को नगर पालिका इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल और नगर पालिका की चेयरमैन सोनू किन्नर ने 2.62 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले 32 निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। जनप्रतिनिधियों ने लोगों को नगर में बेहतर विकास का भरोसा दिलाया।इस दौरान विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि चुने हुए व नामित सभासदों को एक साथ मिलकर नगर के विकास को गति देने की जरूरत है। नगर में अभी भी कई ऐसे वार्ड है जहां विकास कार्यों का अभाव है।
ऐसे वार्डों और क्षेत्रों की पहचान कर वहां मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाने की आवश्यकता है। कहा कि जिस क्षेत्र में विकास कम हुआ है वहां विशेष कार्य करने की आवश्यकता है।कहा कि 15वें से होने वाले कार्य में शहर की प्रमुख सड़कों को अवश्य शामिल करें। वहीं नगर पालिका चेयरमैन सोनू किन्नर ने कहा कि कोई भी योजना शहर के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर बनाई जाती है। कहा कि नगरीय इलाके में जहां कहीं भी टूटी नाली या क्षतिग्रस्त सड़क है उसे चिह्नित कर ठीक कराया जाएगा। इससे पहले नगर पालिका चेयरमैन सोनू किन्नर ने मुगलसराय से भाजपा विधायक रमेश जायसवाल को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रभारी राजीव मोहन सक्सेना, सभासद निधि तिवारी, आरती यादव, शैलेंद्र गुप्ता, वंश नारायण चौहान, सुरेंद्र चौहान, राजेश जायसवाल समेत काफी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


