सिल्ट छोड़ देने से सड़क पर चलना मुश्किल
By Newswrap
हिन्दुस्तान, चंदौलीपीडीडीयू नगर में नगर पालिका द्वारा नालियों की सफाई की जा रही है, लेकिन सफाई कर्मी सिल्ट को गलियों और सड़कों पर छोड़ रहे हैं। इससे दुर्गंध और आवागमन में दिक्कत हो रही है। नागरिकों को संक्रामक बीमारियों का डर है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।

पीडीडीयू नगर। नगर पालिका की ओर से नगरीय इलाके में नालियों की सफाई कराई जा रही है। सफाई कर्मी नालों और नालियों से सिल्ट निकालकर गलियों और सड़कों पर छोड़ दे रहे हैं। जिससे दुर्गंध उठ रही है। वहीं वाहनों के पहिए से सिल्ट सड़कों पर फैल रही है। जिससे आवागमन करने में दिक्कत हो रही है। लोगों का कहना है कि उठती दुर्गंध से संक्राकम बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। लेकिन इस पर नगर पालिका प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। नागरिकों ने सिल्ट हटाने और सफाई की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


