सुभाष नगर की टीम ने रेलवे सेटलमेंट को 80 रन से हराया

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - पीडीडीयू नगर में नगर पालिका प्रीमियर लीग का उद्घाटन भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी और सपा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने किया। पहले मैच में सुभाष नगर ने रेलवे सेटलमेंट को 80 रन से हराया। सुभाष नगर ने 136 रन बनाए, जबकि रेलवे सेटलमेंट केवल 56 रन बना सकी।

सुभाष नगर की टीम ने रेलवे सेटलमेंट को 80 रन से हराया

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। नगर पालिका प्रीमियर लीग का आयोजन गुरुवार की देर रात को सुभाष नगर में शुरू हुआ। इसका उदघाटन मुख्य अतिथि भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी, सपा महिला प्रकोष्ठ की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव​ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान पहला मैच सुभाष नगर और रेलवे सेटलमेंट के बीच खेला गया। सुभाष नगर ने 80 रन से जीत दर्ज की। पहले मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी सुभाष नगर की टीम ने आकीब और धनंजय के विस्फोटक बल्लेबाजी से निर्धारित ओवर में एक विकेट खोकर 136 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेलवे सेटलमेंट की टीम नौ विकेटपर 56 रन ही बना सकी।

दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पूर्वी बाजार की टीम ने निर्धारित ओवर में छह विकेट खोकर 78 रन बनाए। चंधासी की टीम ने रामू के शानदार बल्लेबाजी के दम पर 13 गेंद शेष रहते नौ विकेट से मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। इस दौरान आयोजक सभासद आरती यादव और श्रवण यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर विशाल तिवारी, सुरेश, सिद्धांत जायसवाल, पप्पू, सुरेश कुमार, दीपक दुबे, राकेश रोशन मौजूद रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।