सफाई व्यवस्था और पेयजल के मुद्दे पर सदन में हंगामा
Chandauli News - पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। नगर पालिका परिषद की साधारण बैठक शनिवार को कार्यालय सभागार
पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। नगर पालिका परिषद की साधारण बैठक शनिवार को कार्यालय सभागार में शनिवार को हुई। बैठक में नगर की सफाई व्यवस्था और दूषित पेयजल की समस्याओं को सदस्यों ने रखा। इस दौरान नियमित सफाई न होने और पेयजल के मुद्दे को लेकर हंगामे की स्थिति रही। हालांकि अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने समाधान का भरोसा देकर मामले को शांत कराया। वहीं इस दौरान सदन में रखे विभिन्न प्रकार के 16 प्रस्तावों में आंशिक संशोधन के बाद सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। नगर पालिका कार्यालय स्थित सभागार में शनिवार को चेयरमैन सोनू किन्नर की अध्यक्षता में करीब साढ़े ग्यारह बजे कोरम पूरा होने बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई।
बैठक के शुरू में पिछले कार्यवाही की पुष्टि के दौरान सभासदों ने एक स्वर से शहर में गंदगी और पेयजल का मुद्दा उठा दिया। सभासदों ने आरोप लगाया कि कई वार्डो में सफाई कर्मी आते ही नहीं है। गिधौली के सभासद सुरेश चौहान सिद्धार्थपुरम में पानी की समस्य उठाई। कहा कि कृष्णा नगर कॉलोनी में डेढ़ साल से पाइप फटे होने की शिकायत है लेकिन उसे ठीक नहीं किया गया। जिससे दूषित पानी पहुंच रहा है। वेस्टर्न बाजार के सभासद शैलेंद्र गुप्ता और मवई खुर्द के वंश नारायण चौहान ने क्षतिग्रस्त पेयजल पाइप मरम्मत के बाद भी गंदा पानी आने की शिकायत की। पूर्वी बाजार के सभासद शैलेंद्र गुप्ता ने एलबीएस कटरा में बंद पड़े पंप के स्थान पर लाइब्रेरी बनाई जाने की मांग की। इस पर प्रभारी ईओ ने शहर में सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाये जाने का आश्वासन देकर सभासदों को शांत कराया। बैठक में नगर शाहकुटी में डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा के पास स्थित तालाब के सुंदरीकरण के प्रस्ताव को पास करने के साथ ही मुगलचक, राममंदिर क्षेत्र मवई खुर्द के तालाब को सुंदरीकरण का प्रस्ताव भी रखा। इसके साथ ही शहर में करोड़ों की लागत से होने वाले निर्माण कार्य पर भी स्वीकृति प्रदान की। इसके अलावा आईजीआरएस के जरिये मिली शिकायतों के आधार पर शामिल छह सड़क और नाली निर्माण कार्य के प्रस्ताव को शासन को भेजकर धन मंगवाकर कार्य करवाने सहमति बनी। इस मौके पर प्रभारी ईओ राजीव मोहन सक्सेना, सभासद शैलेंद्र गुप्ता, सुरेंद्र चौहान, पारस यादव, राजेश जायसवाल, सुनील विश्वकर्मा, बंशनारायण चौहान, अमित खरवार, महेंद्र पटेल, निधि तिवारी, भारती यादव, आरती यादव, रत्ना गुप्ता आदि मौजूद रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


