60 रुपए बकाया मांगने पर हिस्ट्रीशीटर ने चाकू मारकर किया घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कैलाशपुरी मोड़ पर परचून के दुकानदार पर हमला 60 रुपए बकाया मांगने पर हिस्ट्रीशीटर ने चाकू मारकर किया घायल 60 रुपए बकाया मां

60 रुपए बकाया मांगने पर हिस्ट्रीशीटर ने चाकू मारकर किया घायल

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में कैलाशपुरी मॉडल शाप के सामने बीते सोमवार की देर रात शराब के नशे धुत हिस्ट्रीशीटर ने 60 रुपया बकाया पैसा मांगने पर परचून के दुकानदार पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान दुकानदार लहूलुहान होकर गिर गया। इससे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को गिफ्तार कर अगली कार्रवाई में जुट गई। वहीं घायल दुकानदार को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।

घटना का विवरण

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर मोहल्ले का रहने वाला मुनक्का प्रसाद गुप्ता की नगर के कैलाशपुरी मोड़ के समीप मॉडल शाप के सामने परचून की दुकान है। बीते सोमवार की देर रात रविनगर निवासी विजय गिरी दुकान पर सामान लेने पहुंचा। इस दौरान दुकानदार ने 60 रुपया बकाया की मांग कर दी। इससे आरोपी विजय गिरी नाराज हो गया और दोनों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते हाथापाई की नौबत आ गई।

Voice of UP

हमले का परिणाम

इसी दौरान विजय गिरी चाकू निकालकर दुकानदार मुनक्का प्रसाद गुप्ता पर हमला कर दिया। इससे दुकानदार लहूलुहान होकर गिर गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई, हालांकि आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर है। इसके खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। वहीं घायल दुकानदार को ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह घटना कब हुई?
यह घटना बीते सोमवार की देर रात हुई।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।