तीन सड़कों का किया विधायक ने किया शिलान्यास
पीडीडीयू नगर के मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने हाल ही में 58 लाख रुपए की लागत से तीन सड़कों का शिलान्यास किया। इसमें ग्राम सभा शाहपुर और सीकरी में विकास कार्य शामिल हैं। विधायक ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है और भाजपा शासन में समाज का सर्वांगीण विकास हो रहा है।

पीडीडीयू नगर। मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने शुक्रवार को 58 लाख की लागत से बनने वाली तीन सड़कों का शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की। इसके तहत 42 लाख रुपए की लागत से विकास खंड सदर के ग्राम सभा शाहपुर में भिखारीपुर बनौली चट्टी पिच रोड से लिंक रोड तक इंटरलॉकिंग रोड का निर्माण कार्य, त्वरित आर्थिक विकास योजना में 11 लाख की लागत से सदर विकासखण्ड के ग्राम सभा सीकरी के राजस्व गांव बरिया में नहर तक नाली और इंटरलॉकिंग रोड निर्माण कार्य होगा। साथ ही 5 लाख की लागत से नगर पंचायत चंदौली के वार्ड नंबर 11 में नाली और इंटरलॉकिंग का निर्माण कार्य होगा।
इस दौरान विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता में है। कहा कि जबसे भाजपा की सरकार देश और प्रदेश में चल रही है। तब से समाज के हर वर्ग का सर्वांगीण विकास हो रहा है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य दिलीप सोनकर, भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह धीरज, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष गंगाराम सहानी, सीकरी ग्राम प्रधान बब्बू सिंह, कमलेश यादव, चैंपियन चौहान,छांगुर चौहान, आजाद पासवान, अखिलेश तिवारी गोपाल पासवान, संजय कनौजिया आदि मौजूद रहे।


