ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चंदौलीसांसद ने किया स्टेशन परिसर का लोकार्पण

सांसद ने किया स्टेशन परिसर का लोकार्पण

पीडीडीयू रेल मंडल के डेहरी ऑनसोन स्टेशन के उन्नत परिसर का लोकार्पण बुधवार को कराकट सांसद महाबली सिंह ने वीडियो कालिंग के माध्यम से...

सांसद ने किया स्टेशन परिसर का लोकार्पण
हिन्दुस्तान टीम,चंदौलीThu, 17 Sep 2020 03:04 AM
ऐप पर पढ़ें

पीडीडीयू रेल मंडल के डेहरी ऑनसोन स्टेशन के उन्नत परिसर का लोकार्पण बुधवार को कराकट सांसद महाबली सिंह ने वीडियो कालिंग के माध्यम से किया। इसमें यात्री सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। मंडल रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना के अगुवाई में मंडल का निरंतर विकास कार्य जारी है। इसमें मंडल के लगभग सभी स्टेशनों पर यात्री सुविधा के मद्देनजर तेजी के साथ विकास कार्य चल रहा है। इसमें मंडल के डेहरी-ऑनसोन स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का विकास किया गया है। इसी क्रम में बुधवार को कराकट के सांसद महाबली सिंह द्वारा डेहरी के विधायक सत्यनारायण सिंह की उपस्थिति में वेब कॉंफ्रेसिंग के माध्यम से उन्नत सर्कुलेटिंग एरिया एवं पार्किंग का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के आयोजन पर मंडल रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना ने सांसद व विधायक का स्वागत किया गया। वही विकास कार्यो के बाबत सांसद को जानकारी दी। सांसद ने मंडल यात्री सुविधा के लिए उठाये जा रहे कदम की प्रशंसा की। इस दौरान एडीआरएम राकेश कुमार रौशन, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रुपेश कुमार आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें