चंद्रप्रभा बांध का खराब रेगुलेटर की मरम्मत पर सांसद ने उठाई आवाज
Chandauli News - नौगढ़ क्षेत्र के चंद्रप्रभा बांध के गेट रेगुलेटर में खराबी और सिंचाई व्यवस्था में अनियमितताओं को लेकर सांसद छोटेलाल सिंह ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने बताया कि हर साल मरम्मत के नाम पर पानी बहा दिया जाता है, जिससे किसानों को नर्सरी डालने में परेशानी होती है।

नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। विधानसभा क्षेत्र चकिया के नौगढ़ क्षेत्र स्थित चंद्रप्रभा बांध का गेट रेगुलेटर की खराबी और सिंचाई व्यवस्था में अनियमितताओं को लेकर सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने सवाल उठाया है। उन्होंने मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग किया है। कहा है कि हर साल रेगूलेटर मरम्मत के नाम पर बांध का पानी बहा दिया जाता है जिससे क्षेत्रीय किसानों को गर्मी के दिनों में नर्सरी डालने के लिए समस्या खड़ी हो जाती है। सांसद ने अपने पत्र में बताया कि चंद्रप्रभा बांध का गेट रेगुलेटर खराब है। जिसके नाम पर हर वर्ष धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।
आरोप है कि गेट रेगुलेटर मरम्मत के नाम पर हर वर्ष लगभग 20 से 25 फीट पानी बिना आवश्यकता के नदियों में बहा दिया जाता है। जिससे क्षेत्र के किसानों को धान की नर्सरी डालने व रोपाई के लिए पानी नहीं मिल पाता है। कहा कि कई बार संबंधित अधिकारियों से बातचीत और बैठकों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है।नर्सरी (बीज डालने) और रोपाई के समय किसानों को पानी नहीं मिल पाने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सांसद ने मांग किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई किया जाय। साथ ही सुनिश्चित किया जाए कि बांध में पानी उपलब्ध रहे। जिससे किसानों को सिंचाई के लिए समय पर पानी मिल सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


