Chandauli News: व्यापार मंडल की बैठक में समस्याओं पर मंथन
Chandauli News: सैयदराजा में व्यापार मंडल की मासिक बैठक हुई, जिसमें सड़क किनारे पेड़ों की छटाई, रेलवे ब्रिज पर प्रकाश व्यवस्था और जलभराव के मुद्दों पर चर्चा की गई। नगर पंचायत और जिलाधिकारी को पत्रक देने का निर्णय लिया गया। जर्जर सड़क की मरम्मत और स्थानीय सुरक्षा मामलों पर भी विचार किया गया।

Chandauli News: सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। सैयदराजा कस्बा में बीते मंगलवार की शाम व्यापार मंडल की मासिक बैठक अध्यक्ष सतनाम सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में लोकमनपुर से जेठमलपुर तक सड़क किनारे लगे पेड़ों की टहनी छटाई, गेट संख्या 72 बी रेलवे ब्रिज पर प्रकाश व्यवस्था, ब्रिज के नीचे जलभराव, रोडवेज बसों के ठहराव और जीटी रोड त्रिमुहानी पर ऑटो के बेतरतीब खड़े होने की समस्या पर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि पेड़ों की छंटाई व प्रकाश व्यवस्था के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष से और सड़क मरम्मत व ऑटो व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी को पत्रक दिया जाएगा। वही दुधारी छलका की जर्जर सड़क को दुरुस्त कराने पर भी सहमति बनी।
माप-तौल व खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न न करने और सुरक्षा के लिए थाना परिसर में बैठक कराने पर विचार हुआ। इस अवसर पर जुनैद अंसारी, चंद्रशेखर सिंह, रविंद्र मद्धेशिया, अमित कुमार उर्फ बप्पी, गुलाब मद्धेशिया, गुलाम गौस सिद्दीकी, अफरोज हाशमी, विनय जायसवाल, कुलविंदर सिंह, सुनील कश्यप, राजकुमार केसरी, पप्पू गुप्ता, अंकित जायसवाल, पवन अग्रहरि, अजमल वारसी, शाहिद अफरीदी, प्रदीप कसौधन, किशन वर्मा, सतीश सिंह, जावेद अली, शेख आमान रजा, सलमान खान, चंद्रशेखर प्रजापति, अमन अली, बेलाल अंसारी, जावेद शेख उपस्थित रहे l


