बंदरों के आतंक से मकान का छज्जा गिरा, आधा दर्जन कारीगर घायल
Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
Chandauli News - सकलडीहा में डॉ आंबेडकर तिराहा के पास चाट की दुकान का छज्जा बंदरों के उत्पात से गिर गया। इससे आधा दर्जन कारीगर घायल हुए, जिन्हें सीएचसी सकलडीहा में भर्ती कराया गया। बिजली का तार टूटने से करंट आ गया, लेकिन कोई बड़ी घटना नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सकलडीहा(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कस्बा स्थित डॉ आंबेडकर तिराहा के समीप चाट की दुकान का छज्जा मंगलवार की देर रात बंदरों के उत्पात से गिर गया। जिससे दुकान में काम कर रहे आधा दर्जन कारीगर घायल हो गए। छज्जा गिरने से घायलों को सीएचसी सकलडीहा में भर्ती कराया गया है। वहीं बिजली का तार टूट गया और दुकान में करंट आ गया। जिससे अफरा-तफरा का माहौल हो गया। हालांकि कोई बड़ी घटना नहीं हुई। करंट से लोग बाल बाल बच गए।
स्थानीय लोगों की मदद
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
✦घटना कब हुई?−
घटना मंगलवार की देर रात हुई।
✦कितने लोग घायल हुए?+
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


