ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चंदौलीपैसे के लेनदेन में मारपीट, छह घायल

पैसे के लेनदेन में मारपीट, छह घायल

कस्बा में शुक्रवार की रात पैसों के लेन-देन में दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से सभी को शहाबगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां...

पैसे के लेनदेन में मारपीट, छह घायल
इलिया। हिन्दुस्तान संवाद Sat, 18 Aug 2018 06:18 PM
ऐप पर पढ़ें

कस्बा में शुक्रवार की रात पैसों के लेन-देन में दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से सभी को शहाबगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने दो की हालत गंभीर देख संयुक्त जिला अस्पताल चकिया रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर सुलह समझौता कराया।

इलिया कस्बा निवासी रघुनाथ और रामसेवक के परिवार में पैसे के लेनदेन को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है। इसी बात को लेकर शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। एक पक्ष के 68 वर्षीय रघुनाथ, 20 वर्षीय पिंटू गुप्ता, 41 वर्षीय संदीप गुप्ता, 60 वर्षीया चमेली देवी और दूसरे पक्ष के 46 वर्षीय रामसेवक, 35 वर्षीय घनश्याम घायल हो गए। पीएचसी शहाबगंज में चिकित्सकों ने रामसेवर व घनश्याम को चकिया रेफर कर दिया। थाना प्रभारी नागेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में बातचीत कराकर सुलह समझौता करा दिया गया है। 
  
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें