ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चंदौलीमोदी सरकार का नौ साल सेवा-सुशासन को समर्पित

मोदी सरकार का नौ साल सेवा-सुशासन को समर्पित

चंदौली, संवाददाता। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय व एसपी सिंह बघेल ने मोदी सरकार...

मोदी सरकार का नौ साल सेवा-सुशासन को समर्पित
हिन्दुस्तान टीम,चंदौलीFri, 02 Jun 2023 12:40 AM
ऐप पर पढ़ें

चंदौली, संवाददाता। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय व एसपी सिंह बघेल ने मोदी सरकार के नौ साल को बेमिसाल बताया। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में गुरुवार को संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार के नौ साल सेवा, सुशासन और गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, रोजगार, कृषि, उद्योग और आर्थिक क्षेत्र में गुणात्मक सुधार हुए। पीएम की नीतियों और दूरदर्शिता से भारत पूरी दुनिया में पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना। सामरिक दृष्टि से भी हमलोग बेहद मजबूत हुए हैं। मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि सदी की सबसे बड़ी चुनौती वैश्विक बीमारी कोराना थी। पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारे वैज्ञानिकों व स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने न केवल वैक्सीन का आविष्कार कर देशवासियों की रक्षा की बल्कि पूरी दुनिया को भी लाभ पहुंचाया। देश में 220 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगवाई गई। नौ साल में पूरे देश में 74 नए एयरपोर्ट बनवाए गए। इसके अलावा 15 एम्स खोले गए। साथ ही 10 करोड़ से ज्यादा जरूरतमंदों के लिए आवास बनवाए गए। इज्जत घर बनवाए गए। आयुष्मान योजना में तीन करोड़ जरूतमंदों को पांच लाख रुपये तक की बेहतर व महंगे इलाज की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई। इसी क्रम में 9300 जनौषधि केंद्र खोले गए। सेनेटरी पैड से स्त्रीजनित रोगों में कमी आयी। हर घर नल जल योजना के तहत सरकार ने 12 करोड़ घरों में नल से जल तक पहुंचाने का काम किया गया।

केंद्रीय मंत्रियों ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले वैश्विक अर्थव्यवस्था में देश 10वें स्थान पर था। वर्तमान में हम विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। पूरे देश में सड़कों का तेजी से निर्माण हुआ। कहा जा सकता है कि नितिन गडकरी आधुनिक युग के शेरशाह सूरी हैं। आरक्षण का लाभ देने के साथ ही ओबीसी को भी संवैधानिक दर्जा प्रदान किया है। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिया गया। रैक प्वांइट की शुरुआत के साथ ही नैनो खाद लाने का काम किया गया। महिलाओं को रसोई गैस सिलेंडर दिया गया। दिव्यांगजनों को भी योजनाओं से लाभांवित किया गया। कई रेलवे स्टेशनों का सुंदरीकरण कर वंदेभारत सहित कई एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का काम किया गया। मेट्रो सेवा शुरू की गई। विश्वस्तरीय आईआईटी आईएमएस 390 विश्वविद्यालय स्थापित किए गए। केंद्रीय मंत्रियों ने बताया कि सरयू नदी परियोजना, धार्मिक स्थलों सहित कई कल्याणकारी प्रोजेक्टों पर काम किया गया। राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बयान दिया था कि वैक्सीन भाजपा का सरकार है। सच्चाई है कि वैक्सीन ने कोरोना संक्रमण से लोगों की जान बचाई। प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश के समाज कल्याण अनुसूचित जाति कल्याण राज्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री संजीव गोंड, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, मीना चौबे, सुरेंद्र सिंह, सर्वेश कुशवाहा, हरिवंश उपाध्याय, निकेतन मिश्र, शिवराज सिंह, उदय प्रताप पप्पू, उमाशंकर सिंह, जितेंद्र पांडेय, सुजीत जायसवाल, शिवशंकर पटेल मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें