बाढ़ से बचाव के लिये प्रसहटा में होगा माकड्रिल
सकलडीहा तहसील क्षेत्र के प्रसहटा में गुरुवार को मानसून से पहले बाढ़ बचाव के लिए एक मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। यह आयोजन एसडीएम कुंदन राज कपूर की अध्यक्षता में होगा, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। सभी को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

सकलडीहा,हिन्दुस्तान संवाद सकलडीहा तहसील क्षेत्र के प्रसहटा में गुरुवार को मानसून से पहले बाढ़ से बचाव के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन एसडीएम कुंदन राज कपूर की अध्यक्षता में होगा। इसमें राजस्व, पुलिस, पशु चिकित्सा, स्वास्थ्य, बाल विकास, विकास और पंचायत विभाग के अधिकारी शामिल होंगे। इन सभी को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। एसडीएम कुन्दन राज कपूर ने बताया कि गंगा किनारे होने वाले इस मॉक ड्रिल में सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


