मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने पति-पत्नी के बीच कराया सुलह
Chandauli News - कमालपुर में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। पुलिस ने पति-पत्नी के बीच के विवाद को समाप्त कर उन्हें एक साथ रहने के लिए राजी किया। इस पहल से...

कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद । मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत पुलिस महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर रही है। साथ उनके लिए संचालित योजनाओं से अवगत करा रही हैं। वहीं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दे रही है। इसके साथ ही पति और पत्नी के बीच विवादों को भी खत्म करा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को धीना पुलिस ने पति-पत्नी के आपसी विवाद को खत्म कराया। इससे पति पत्नी राजी खुशी होकर एक बार फिर साथ में रहने को तैयार को गए। धीना थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं का जागरूक करने के साथ ही पारिवारिक विवाद को भी खत्म कराया जा रहा है।
इस दौरान मिर्जापुर जनपद के थाना अदलहाट ग्राम शेरपुर नारायणपुर निवासी खुशबू की शादी जिले के धीना थाना क्षेत्र के पसाई गांव निवासी चंदन कुमार शर्मा के साथ हुई थी। पिछले कुछ समय माह से पारिवारिक विवाद के कारण पति पत्नी अलग रह रहे थे। धीना थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत उपनिरीक्षक वीर बहादुर तथा महिला आरक्षी आरती सरोज ने पति पत्नी की काउंसलिंग करते काफी समझाया। इसके बाद पति पत्नी एक साथ रहने को तैयार हो गए। पुलिस की इस पहल से दो परिवार टूटने से बच गया। मौके पर पति व पत्नी अपनी गलतियों को स्वीकार कर जीवन में कोई भी गलत कार्य न करने का संकल्प लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




