
महिला थाने पर 82 परिवारिक मामले सुलझे
Chandauli News - मिशन शक्ति अभियान के पांचवे चरण में पीडीडीयू नगर में महिला थाने ने पारिवारिक विवादों के 124 मामलों में से 82 का सफलतापूर्वक सुलह समझौते के माध्यम से निपटारा किया। थानाध्यक्ष पूजा कौर ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा और परिवारों को एकजुट रखना है।
पीडीडीयू नगर। मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण में जिले के महिला थाने ने पारिवारिक विवादों के निपटारे में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इसमें 124 के सापेक्ष 82 मामलों को सुलह समझौते के आधार पर हल कराया गया। इससे सम्बंधित दम्पत्ति खुशी पूर्वक जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इस सम्बंध में महिला थानाध्यक्ष पूजा कौर ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के पांचवे चरण में 22 सितंबर से अब तक थाने में दंपत्तियों के आपसी विवाद से संबंधित कुल 124 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 82 मामलों का सफलतापूर्वक सुलह-समझौते के जरिए निस्तारण कर दिया गया। बताया कि दोनों पक्षों की काउंसलिंग और परामर्श के बाद अधिकांश दंपत्ति फिर से एक साथ रहने को राजी हो गए।

केवल दो गंभीर मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया, जबकि शेष 40 मामले विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन हैं। कहा कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के साथ-साथ परिवार को एकजुट रखने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। पारिवारिक विवादों को थाने के स्तर पर ही सुलझाने से न केवल महिलाओं को त्वरित न्याय मिल रहा है, बल्कि अदालती कार्यवाहियों का बोझ भी कम हो रहा है। सुलह समझौते के मामलों में मुख्य आरक्षी सुषमा यादव ने मुख्य भूमिका निभाई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




