यात्रियों को पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली के लिए किया प्रेरित
Chandauli News - पीडीडीयू नगर, संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के तहत “मिशन लाइफ के तहत

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के तहत “मिशन लाइफ के तहत पीडीडीयू गया, सासाराम, डेहरी एवं अनुग्रह नारायण रोड सहित अन्य स्टेशनों पर आज पर्यावरण संरक्षण एवं सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।अभियान के दौरान यात्रियों, विशेष रूप से युवाओं, के साथ संवाद स्थापित कर पर्यावरण संरक्षण में उनकी सक्रिय भागीदारी के महत्व पर चर्चा की गई। उन्हें दैनिक जीवन में इको फ्रेंडली एवं पुनः उपयोग योग्य पानी की बोतल, कपड़े अथवा जूट के बैग तथा पुनः उपयोग योग्य कंटेनरों के प्रयोग के लिए प्रेरित किया गया, ताकि सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को कम किया जा सकें।
इसके साथ ही यात्रियों को रेलवे की डिजिटल सेवाओं के अधिकाधिक उपयोग के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।रेलवन ऑनलाइन टिकटिंग एवं अन्य अधिकृत डिजिटल माध्यमों के जरिए पेपरलेस यात्रा अपनाने के लाभों से अवगत कराया गया तथा डिजिटल तकनीक के माध्यम से सुविधाजनक, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल यात्रा की जानकारी दी गई। मंडल स्तर पर संचालित “मिशन लाइफ” अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं जिम्मेदार जीवनशैली से जुड़ी ऐसी जनभागीदारी आधारित गतिविधियां आगे भी निरंतर आयोजित की जाती रहेंगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


