Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsMega Camp for Social Security Schemes Held in Dumri Village
मेगा कैंप में कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

मेगा कैंप में कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

संक्षेप:

Chandauli News - शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत

Jan 23, 2026 06:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share Share
Follow Us on

शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वावधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर ग्राम पंचायत डुमरी में मेगा कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभाग के समन्वय से सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इसमें बच्चों व महिलाओं से संबंधित योजना जैसे मुख्य मंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, कन्या सुमंगला योजना, श्रमिक पंजीकर, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, जॉब कार्ड लाभ की जानकारी देकर पात्र लाभार्थी को योजनाओं से जोड़ा गया। मेगा कैंप में एडीओ पंचायत अरविन्द सिंह ने बताया कि सरकार ने बाल श्रम, बाल विवाह रोकथाम के लिए बच्चों सम्बन्धी योजनाएं चलाई जा रही जिससे कोई भी बच्चा श्रम न करे उसका विवाह न हो और वो अपनी शिक्षा पूर्ण करे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इनके अलावा शासन द्वारा चलाई जा रही अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। उन्होंने बाल विवाह रोकथाम के लिए लोगों से शपथ ग्रहण कराया। इस दौरान 213 लाभार्थियों ने मेगा कैम्प का लाभ लिया। जिसमें 41 लाभार्थी को आयुष्मान कार्ड, 17 का श्रम पंजीकरण, 20 का आधार कार्ड, 11 राशन कार्ड की योजनाओं के लिए अपना फॉर्म भरा जबकि 20 से अधिक लोगों ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से परामर्श सहायता का लाभ उठाया। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी साहब सिंह, एडीओ समाज कल्याण पंकज टाइगर, इंद्रजीत, धीरेन्द्र, ज्योति, प्रीति, शहनाज, मनोज, आर्यन, दिनेश विश्वकर्मा, अंजू वर्मा, रविप्रकाश, करुणेश पाण्डे आदि उपस्थित रहे।