Meeting of Shri Shri Surya Dev Temple Chhath Puja Service Trust in PDDU Nagar डाला छठ पूजा कमेटी के पदाधिकारी चयनित, Chandauli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsMeeting of Shri Shri Surya Dev Temple Chhath Puja Service Trust in PDDU Nagar

डाला छठ पूजा कमेटी के पदाधिकारी चयनित

Chandauli News - पीडीडीयू नगर, संवाददाता। डाला छठ पूजा कमेटी के पदाधिकारी चयनित डाला छठ पूजा कमेटी के पदाधिकारी चयनित डाला छठ पूजा कमेटी के पदाधिकारी चयनित डाला छठ पूज

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीTue, 7 Oct 2025 03:51 AM
share Share
Follow Us on
डाला छठ पूजा कमेटी के पदाधिकारी चयनित

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मानसरोवर तालाब के समीप सोमवार को श्री श्री सूर्य देव मंदिर छठ पूजा सेवा न्यास के सदस्यों की बैठक हुई। चारों सेक्टरों के प्रभारी नियुक्त किए गये। इसमें सेक्टर नंबर एक अध्यक्ष श्रीकांत गुप्ता, उपाध्यक्ष सुनील कुमार,व्यवस्था प्रभारी अजीत कुमार, सेक्टर नंबर 2 व्यवस्था प्रभारी डॉक्टर बसु, कुंदन शर्मा को बनाया गया। सेक्टर नंबर 3 अध्यक्ष आयुष कुमार उपाध्यक्ष, गोलू जायसवाल, महामंत्री दिव्यांशु राय, व्यवस्था प्रभारी जितेंद्र प्रताप, छोटू पासवान, अशोक कुमार बने। सेक्टर नंबर 4 युवा अध्यक्ष आदित्य चौहान, उपाध्यक्ष विनोद कुमार, महामंत्री मुकन चौहान, संगठन मंत्री विक्की चौहान, कोषाध्यक्ष चंदन शर्मा, व्यवस्था प्रभारी में सुरेंद्र यादव को बनाया गया।

इसके अलावा 10 बजरंगी सदस्य रहेंगे। संगठन के संरक्षण श्याम कृष्ण ने चुने गए पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किये। इस दौरान राकेश सिंह,अनिल यादव, पवन शर्मा, आलोक कुमार, सुमित कुमार, दीपक कुमार, राजा चौहान, शिवराज गुप्ता, ओम चौहान, शिवम, विवेक, मनजीत सिंह आदि रहे। अध्यक्षता संस्थापक कृष्ण गुप्ता ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।