रैली को लेकर राजभर समाज ने की बैठक

Feb 18, 2026 02:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share Share
Follow Us on

Chandauli News - आजमगढ़ के माहुल कस्बे में 22 फरवरी को राजभर समाज का महासम्मेलन होगा। बैठक में मंत्री अनिल राजभर के आवास पर राजभर समाज के लोगों ने रैली में भाग लेने की अपील की। यह रैली महाराजा सुहेलदेव की जयंती के उपलक्ष में आयोजित है, जिसमें समाज की एकता को मजबूत करने का उद्देश्य है।

रैली को लेकर राजभर समाज ने की बैठक

सकलडीहा, हिंदुस्तान संवाद। आजमगढ़ के माहुल कस्बा के टिकुरिया मैदान में 22 फरवरी को राजभर समाज का एक महासम्मेलन का आयोजन होना है। इसको लेकर के बुधवार को सकलडीहा स्थित कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के आवास पर राजभर समाज के लोगों की बैठक हुई। बैठक में भारी संख्या में लोगों से रैली में पहुंचने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि यह रैली राजभर समाज की एकता और ताकत को मजबूत बनाएगी। इस रैली में गांव-गांव से लोगों को चलने का आवाहन किया गया। यह रैली महाराजा सुहेलदेव की जयंती के उपलक्ष में आयोजित है। इस मौके पर गिरधारी राजभर , रतेंद्र राजभर , डा संकठा राजभर, गोपाल राजभर , अरविंद राजभर, मिस्त्री राजभर , अमरजीत राजभर, टुनटुन राजभर , संतोष राजभर , लोकनाथ , पन्नालाल मौजूद रहे ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;