ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चंदौलीसामूहिक विवाह समारोह में 243 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

सामूहिक विवाह समारोह में 243 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के शनिवार को जिले के कई ब्लॉक क्षेत्रों में सामूहिक विवाह आयोजित रहा। इसमें कुल 243 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। जिसमें से 11 जोड़ों का...

सामूहिक विवाह समारोह में 243 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
मुगलसराय। हिन्दुस्तान टीमSat, 31 Mar 2018 08:51 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के शनिवार को जिले के कई ब्लॉक क्षेत्रों में सामूहिक विवाह आयोजित रहा। इसमें कुल 243 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। जिसमें से 11 जोड़ों का मौलवी ने निकाह कराया। सभी जोड़ों को जिला प्रशासन की ओर से उपहार स्वरूप चांदी के गहने, पलंग, बेड, बर्तन, टेबुल फैन सहित नगद धनराशि भी भेंट करते हुए सभी नव विवाहित जोड़ो को पंजीकरण प्रमाणपत्र दिया गया। शादी समारोह में साक्षी रहे जनप्रतिनिधि, आलाधिकारी व ग्रामीणों ने वर वधू को आशीर्वाद देकर खुशमय जीवन की कामना की। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें