Chandauli News: सिद्धपीठ मां महड़ौरी देवी मंदिर का 1.92 करोड़ से होगा कायाकल्प
Chandauli News: चहनिया के कांवर गांव में मौजूद सिद्धपीठ महालक्ष्मी मां महड़ौरी देवी मंदिर का 1.92 करोड़ रुपये से कायाकल्प किया जाएगा। शुक्रवार को राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह ने भूमि पूजन किया। विकास कार्यों में मंदिर की सुंदरता बढ़ाने के साथ श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

Chandauli News: चहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां विकास खंड के कांवर गांव स्थित सिद्धपीठ महालक्ष्मी मां महड़ौरी देवी मंदिर का 1.92 करोड़ से कायाकल्प किया जाएगा। शुक्रवार को राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह ने मंदिर परिसर में सुंदरीकरण के लिए भूमि पूजन किया गया। मंदिर का सुंदरीकरण करने के साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा। राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह बताया कि पर्यटन विभाग धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के लिए सुंदरीकरण और कायाकल्प के लिए विशेष योजनाएं चलाई जा रही है। इसके तहत अतिप्राचीन मंदिरों, कुंडों और प्रमुख पर्यटन स्थलों का सौंदर्यीकरण, पक्की बाउंड्री वाल, प्रवेश द्वार, और पर्यटकों के लिए बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
इस परियोजना के तहत अतिप्राचीन सिद्धपीठ महालक्ष्मी महड़ौरी देवी मंदिर का सुंदरीकरण और कायाकल्प किया जाएगा। इसके तहत परिसर में बहुद्देशीय हाल, प्रकाश व्यवस्था,हाईमास्ट लाइट, सुलभ प्रसाधन, पेयजल व्यवस्था, साइनेज, यात्री बेंच, इंटर लाकिगं, सोलर लाइट, गेट सहित अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। वहीं विकास कार्य पूरा होने से मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और परिसर का स्वरूप भव्य आकर्षक बनेगा। इस अवसर पर प्रशासक ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल, उदय प्रताप सिंह, गृजेश सिंह, आशीष सिंह, लोकनाथ पीजी कॉलेज के प्रबंधक धनंजय सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा, गोपाल गुप्ता, प्रभु नारायण सिंह लल्ला, संजय पांडेय, मुकेश साहनी, रामदयाल साहनी मौजूद रहे।

