पीडीडीयू जंक्शन से 1.75 करोड़ बरामद, दो धराए

Feb 28, 2026 02:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share Share
Follow Us on

Chandauli News - पीडीडीयू जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने दो युवकों को पकड़ा, जिनके बैग में 1.75 करोड़ रुपए नकद बरामद हुए। आरोपी लखनऊ से कोलकाता जा रहे थे, और यह राशि हवाला से संबंधित हो सकती है। आयकर विभाग जांच कर रहा है।

पीडीडीयू जंक्शन से 1.75 करोड़ बरामद, दो धराए

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन पर शनिवार की भोर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने दो युवकों को पकड़ा। इनके बैग की तलाशी में 1.75 करोड़ नकदी बरामद हुआ। आरोपी युवक लखनऊ से नकदी लेकर कोलकाता जाने के लिए स्टेशन पर पहुंचे थे। जीआरपी का कहना है कि बरामद करेंसी हवाला का हो सकता है। जिसकी जांच आयकर विभाग कर रहा है। सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि होली त्योहार के मद्देनजर जीआरपी कोतवाल सुनिल कुमार सिंह और आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार रावत मय फोर्स स्टेशन पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान शनिवार की भोर प्लेटफार्म संख्या दो पर दो युवकों भारी भरकम बैग के साथ संदिग्ध दिखे।

संदेह के आधार पर बैग की तलाशी में काफी मात्रा में पांच- पांच सौ के नोट मिले। थाने लाकर जांच करने पर पता चला कि 1.75 करोड़ रुपए है। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी लखनऊ के रहने वाले रितेश और प्रिग्नेश चचेरे भाई हैं। वह लखनऊ से कोलकाता के रहने वाले किसी हीरे को व्यापारी को रुपए देने जा रहे थे। जांच के दौरान पता चला कि बरामद करेंसी हवाला से जुड़ा है। आरोपियों सहित नकदी को वाराणसी आयकर विभाग को सौंप दिया गया है। जिसकी जांच चल रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।