चंधासी पुलिस चौकी निर्माण को लेकर जताया विरोध

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - पीडीडीयू नगर के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में चंधासी के पास नई पुलिस चौकी के निर्माण का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। लोग आरोप लगा रहे हैं कि चौकी निर्माण उनकी जमीन पर हो रहा है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि पहले भी विरोध हो चुका है।

चंधासी पुलिस चौकी निर्माण को लेकर जताया विरोध

पीडीडीयू नगर, संवाददाता मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चंधासी के पास बन रही नई पुलिस चौकी निर्माण कार्य का स्थानीय लोगों ने विरोध गुरुवार को विरोध किया। लोगों का कहना था कि चौकी का निर्माण उनकी जमीन में हो रहा है। इसे लेकर पुरुष और महिलाएं विरोध प्रदर्शन करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इससे पहले भी निर्माण कार्य को कुछ लोगों ने रोकवा दिया था। मुगलसराय थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पुरानी पुलिस चौकी सड़क चौड़ीकरण की जद में आने के कारण नई चौकी का निर्माण लोक निर्माण विभाग की जमीन में कराया जा रहा है।

बिना वजह कुछ लोग विरोध कर रहे थे। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।