Chandauli News: ट्रांसफार्मर पर वज्रपात से 8 से 10 घंटे बिजली रही गुल

हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

Chandauli News: पीडीडीयू नगर के भोगवारे छिड़ मोहल्ले में सोमवार रात बारिश के दौरान एक ट्रांसफार्मर पर बिजली गिरी, जिससे वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पूरी मोहल्ले में बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे लोग परेशान हो गए। एसडीओ ने मोबाइल ट्रांसफार्मर लगवाकर बिजली बहाल की। लोग स्थाई ट्रांसफार्मर बदलने की मांग कर रहे हैं।

Chandauli News: ट्रांसफार्मर पर वज्रपात से 8 से 10 घंटे बिजली रही गुल

Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। शहर के भोगवारे छिड़ मोहल्ले में बीते सोमवार देर शाम हुई बारिश के दौरान ट्रांसफार्मर पर वज्रपात हो गया। वज्रपात इतना तेज था कि ट्रांसफार्मर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और पूरे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अचानक बिजली गुल होने से सैकड़ों घरों में अंधेरा छा गया और लोग परेशान हो उठे। मोहल्ले वालों के अनुसार बीते सोमवार की देर शाम करीब 7 बजे बारिश शुरू हुई थी। इसी दौरान तेज आवाज के साथ ट्रांसफार्मर पर आकाशीय बिजली गिरी। इसके बाद से ही बिजली गायब हो गई। रातभर बिजली न आने से लोग उमस और गर्मी में परेशान रहे।

बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। बिजली न होने से पंखा, कूलर, इनवर्टर सब बंद हो गए। सुबह तक आपूर्ति बहाल न होने से पेयजल संकट भी गहरा गया। मोटर न चलने से घरों में पानी नहीं आया। करीब 10 बजे तक लोग नित्य कर्म और पानी के लिए परेशान दिखे। कई लोग दूसरे मोहल्लों से पानी लाने को मजबूर हुए। मामले की जानकारी मिलने पर एसडीओ दीपक पटेल ने तत्काल संज्ञान मे लिया। उन्होंने विभागीय टीम को मौके पर भेजा और वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में मोबाइल ट्रांसफार्मर लगवाकर बिजली आपूर्ति शुरू कराई। करीब 8 से 10 घंटे बाद लोगों को राहत मिली। लोगों ने विभाग से स्थाई ट्रांसफार्मर जल्द बदलने की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsचंदौलीChandauli News: ट्रांसफार्मर पर वज्रपात से 8 से 10 घंटे बिजली रही गुल